- Hindi News
- पुराने एनएच पर बने पुल को 2 करोड़ से मिलेगी प्रोटेक्शन
पुराने एनएच पर बने पुल को 2 करोड़ से मिलेगी प्रोटेक्शन
पुरानेनेशनलहाईवे पर सुखना नदी पर कई साल पहले बनाए गए पुल की केवल सड़क बदहाल है, बल्कि पुल के नीचे सुरक्षा के लिए बनाए गए पिलर भी एक साइड से कमजोर हो रहे हैं, क्योंकि पुल के कालका आने वाली साइड में पिलर के नीचे कुछ कटाव भी हो गया। ऐसे में अब पुल पर बनी सड़क की भी नए सिरे से रिपेयर जरूरी है और पिलरों की सुरक्षा के लिए कार्य करना भी जरूरी है। इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने करीब 2 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। विभाग अगले कुछ ही दिनों में पुल की बदहाल सड़क पर रबड़ की शीट बिछाने का कार्य करेगा। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से शिमला जाने के लिए कालका के पुराने नेशनल हाईवे पर सुखना नदी पर बने पुल की हालत खस्ता हो चुकी है। दो साल पहले तो पुल के हालात यह थे कि भारी वाहन चालकों को यहां से गुजरने में डर लगता था। क्योंकि पुल पर गहरे गड्ढे बने हुए थे और पुल का सड़क बनाने से पहले बनाया गया बेस भी दिखाई देने लगा था। ऐसे में लोगों को पुल के धराशाही होने का डर सताता रहता था। लंबे समय बाद पुल पर सड़क की रिपेयर का काम भी किया गया, लेकिन नए सिरे से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण कोई खास लाभ नहीं हो सका। उस समय कमजोर हो चुके पिलरों की रिपेयर भी नहीं की गई थी। पुराने नेशनल हाईवे की सड़क के साथ पुल भी खस्ताहाल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोगों की मांग परेशानी को देखते हुए विभाग ने पुराने एनएच की सड़क के निर्माण के लिए 413 लाख और पुल के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की थी। इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ पीके बंसल ने बताया कि पुल पर तारकोल की सड़क बनाने के बजाय रबड़ की शीटें बिछाई जाएंगी। पुल के एक साइड में खाई ज्यादा बन गई है और पुल की सुरक्षा का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।