पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों और ट्यूबवेलों के लिए मंत्री से मिलीं विधायक लतिका शर्मा

सड़कों और ट्यूबवेलों के लिए मंत्री से मिलीं विधायक लतिका शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्य मंत्री राव नरवीर को समस्याएं बतातीं लतिका शर्मा।

भास्कर न्यूज | पिंजौर

कालकाहलकेमें सड़कों के निर्माण और पानी के लिए नए ट्यूबवेल लगवाने के लिए कालका विधायक लतिका शर्मा गत दिवस हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री राव नरवीर से मिलीं। लतिका शर्मा ने हलके की समस्याओं को मंत्री के सामने उजागर करते हुए कहा कि पिछले लंबे अरसे से कालका हलका हर सरकार की अनदेखी का शिकार रहा है। हिमाचल के साथ सटा होने के कारण इस पर किसी भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण हलके के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं। शर्मा ने कहा कि शिवालिक क्षेत्र में बसा कालका हलका अर्ध पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहंा पानी की समस्या बहुत ज्यादा है। क्षेत्र के बहुत से परिवार आज भी पानी के टैंकरो पर निर्भर हैं। जहां जन स्वास्थ्य विभाग के पानी की सप्लाई आती है, वो लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। गर्मी में तो लोगों को दो से तीन दिन बाद ही पानी नसीब होता है। उन्होंने कहा कि पिंजौर कालका क्षेत्र में ट्यूबवेलों के अभाव के चलते लोगों को पीने तक के पानी के लिए भी भटकना पड़ता है। इसके अलावा हलके में बहुत से गांव ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क और पुल नहीं है। मजबूरन लोगों को नदी में से ही गुजरना पड़ता है। बरसातों में तो वो गांव एक टापू की भांति सबसे कट जाते हैं। ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाए तो उनके मुश्किल हो जाती है। दून रायतन क्षेत्र में बहुत से गांव ऐसे हैं, जिनके संपर्क मार्गों की हालत बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी है। विधायक लतिका शर्मा ने लोक निमार्ण जन स्वास्थ्य मंत्री राव नरवीर को कालका हलके में सड़कों के निर्माण करवाने पानी के लिए नए ट्यूबवेल लगवाने के लिए कहा। शर्मा ने बताया कि उनकी इस मांग को मंत्री ने गंभीरता से लेकर जल्द इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।