पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसा कर भागा ड्राइवर िगरफ्तार, जमानत मिली

हादसा कर भागा ड्राइवर िगरफ्तार, जमानत मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसा कर भागा ड्राइवर िगरफ्तार, जमानत मिली

कालका| पुलिसने बीते शुक्रवार देर शाम रेलवे फाटक के पास हुए सड़क हादसे में फरार आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कालका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी इंद्रजीत सिंह है जोकि रायपुररानी के ककराली गांव का रहने वाला है। बीते शुक्रवार देर शाम ट्रक इन्द्रजीत कालका से पिंजौर की ओर जा रहा था कि विशाल मेगा मार्ट के नजदीक पहुंचने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया था। इस दौरान उर्मिला नामक महिला अपने दो बच्चों पांच वर्षीय मयंक आठ वर्षीय रोहन के साथ सड़क पार कर रही थी कि तीनों ट्रक की चपेट में गए थ,े जिसमें मयंक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि उर्मिला रोहन घायल हो गए थे। आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कालका कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है िक आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है और उसे जांच में शामिल किया जाएगा।