टीम देख दुकानदारों ने समेट लिया सामान
शहरमेंगोबिंद राम धर्मशाला सहित कुछ अन्य स्थानों पर अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामाना बाहर रखकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। ऐसे में रास्ता तंग होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लोगों की समस्या सरकारी जगह पर अतिक्रमण देखकर पंचकूला नगर निगम ने आज कार्रवाई करने का प्रयास किया। निगम की टीम आज शाम को आवारा पशु उठाने वाली गाड़ी के साथ शहर में पहुंची। टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने से पहले ही दुकानदारों को इसकी भनक लग गई और दुकानदार खुद ही अपनी दुकानों का सामान उठाकर दुकानों के अन्दर रखने में जुट गए।