हिम मिलन समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को
रेलवेसामुदायिकभवन में हिमाचल कल्याण सभा अपना वार्षिक उत्सव हिम-मिलन 2014 14 दिसंबर को धूमधाम से मनाएगी। सभा के कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्टेट लेवल एडवाइजरी बोर्ड (एमएसएमई) इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट हरियाणा के सदस्य एवं हरियाणा ग्रामीण उत्थान समिति के चेयरमैन सुदेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर हिमाचल प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व एमएलए सुजानपुर राजेंद्र राणा होंगे। नगर निगम पंचकूला के सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, वार्ड-1 के पार्षद सोमनाथ सोमा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। शाम 6 बजे ज्योति प्रज्वलित के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।