- Hindi News
- डीसीपी ने हिमशिखा में सरप्राइज वीजिट कर पार्क चेक किए
डीसीपी ने हिमशिखा में सरप्राइज वीजिट कर पार्क चेक किए
मंगलवारदेरशाम करीब 6 बजे पंचकूला के डीसीपी हमीद अखतर ने अचानक पिंजौर निगम के वार्ड 5 के तहत पड़ने वाली हिमशिखा हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में सरप्राइज विजिट किया, जिसमें उनके साथ कालका के एसीसी धर्मवीर सिंह और एसएचओ पिंजौर ललित कुमार भी थे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर थी। डीसीपी ने काॅलोनी के पार्कों गलियों में अचानक दौरा किया। हालांकि कोई पुलिस का अधिकारी इस अचानक केवल एक ही काॅलोनी में दौरे को लेकर कुछ भी बताने से बचते रहे हैं, परंतु फिर भी लोगों के अन्दर इस बात की चर्चा है कि अभी तक पचंकूला के किसी भी डीसीपी ने इस काॅलोनी में ऐसे अचानक से दौरा नहीं किया। डीसीपी ने काॅलोनी के पार्कों पर ही ज्यादा फोकस रखकर उन्हें चेक किया। गौरतलब है कि इसी काॅलोनी में हर सप्ताह लगने वाली किसान मंडी लगती है। इससे पहले मंडी में आसपास के कुछ लड़कों द्वारा मंडी में सब्जी बेचने वाले लोगों से पैसे वसूलने की वारदातें भी हो चुकी हैं, जिससे सब्जी बेचने वाले मंडी में आने से मना भी कर चुके हैं, जिनकी शिकायत विधायक लतिका शर्मा के पास पहुंचने पर उस पर रोक लगाई गई थी। इसके अलावा इसी काॅलोनी में पिछले काफी समय कुछ लड़कों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं।