पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीपी ने कहा एटीएम पर गार्ड और सीसीटीवी कैमरे हों

एसीपी ने कहा- एटीएम पर गार्ड और सीसीटीवी कैमरे हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका | एसीपीधर्मवीर सिंह ने कालका थाने में कालका-पिंजौर आसपास के क्षेत्रे के बैंक मैनेजर एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बैंकों एटीएम में लगातार हो रही वारदातों को रोकने के लिए विचार-विमर्श किया गया। एसीपी धर्मवीर ने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाएं सभी बैंकों के अंदर एक कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, जोकि बैंक के अंदर आने-जाने वाले व्यक्तियों का नाम पता रजिस्टर में दर्ज करें। उन्होंने बताया कि बैंकों के अंदर बोर्ड बैनर लगाए जाएं, जिसमें साफ तौर पर यह लिखा हो कि अंजान व्यक्ति से फार्म भरवाएं और ही अपने पैसे अकाउंट संबंधी कोई जानकारी उनसे सांझा करें। उन्होंने बताया कि बाजार रिहायशी एरिया से दूर-दराज के स्थानों पर रात के समय एटीएम बंद कर दिए जाएं सभी बैंकों के बाहर पार्किंग एरिया पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। इसके अलावा बैंकों एटीएम पर तैनात सभी सुरक्षा गार्डों का पूरा ब्यौरा संबंधित पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं लोन संबंधी मामलों में पूर्ण सावधानी बरतें। एसीपी ने बैंक अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि जब वह बैंक का कैश एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ले जा रहे हों तो वह इसमें पुलिस की सहायता भी ले सकते हैं।