पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ की जीत पर कांग्रेसियों में भी खुशी, बांटे लड्‌डू

‘आप’ की जीत पर कांग्रेसियों में भी खुशी, बांटे लड्‌डू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| रायपुररानी/बरवाला

दिल्लीमें भले ही कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया हो लेकिन रायपुररानी के कईं कांग्रेसियों ने दिल्ली में आप की जीत पर लड्‌डू बांटे। रायपुररानी के कांग्रेसी नेता और व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र मोहन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल उर्फ टीनू की अगुवाई में खेड़ा मार्केट के दुकानदार दोपहर करीब 11 बजे खेड़ा मंदिर पहुंचे तथा लड्‌डुओं का प्रशाद चढ़ाया और मार्केट में लड्डू बांटे। उल्लेखनीय है कि दो कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव से पहले भी आप पार्टी की टोपी डाली थी लेकिन हरियाणा विधानसभा में आप पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के कारण इनमें से एक कार्यकर्ता तो कांग्रेस प्रत्याशी मनवीर कौर गिल के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुट गया था जबकि दूसरा बसपा प्रत्याशी सतविंद्र राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुट गया था। खेड़ा मंदिर पर नमन करने पहुंचे सभी खुशी जाहिर करने वाले लोगों ने आप पार्टी की टोपियां पहनी हुई थी। राकेश अग्रवाल उर्फ टीनू मुताबिक आप पार्टी को दिल्ली में हासिल हुए जबरदस्त बहुमत से उक्त लोगों ने खुशी जाहिर करके लड्डू बांटे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में सारा वोट आप पार्टी के पक्ष में ही चला गया है। वहीं उक्त लोगों का यह भी कहना था कि भाजपा को दिल्ली में मिली करारी हार से उनको भारी खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली विधानसभा में मात्र 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। लोगों ने कहा कि प्रदेश में भी आने वाला समय कांग्रेस का ही है।

कालका. दिल्लीमें आप की जीत पर रेलवे रोड से कालीमाता मंदिर तक विजय जुलूस निकाला गया। इसमें युवाओं महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। इससे पूर्व कालका यूनिट की संयोजिका ललिता शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक होटल में बैठक करके अपनी खुशी का इजहार किया। इसके बाद ढोल धमाके के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और कालीमाता मंदिर में देवी के चरणों में माथा टेका। इस दौरान भानूप्रिया शर्मा , शिवानी , हरदीप, रणदीप, भोला, ममता , रिया, सुमीत , हरप्रित , विनोद , संजीव , मनजीत सहित अन्य दुनिया देख रही है दम , दिल्ली जीत गए हम जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। शर्मा ने कहा कि दिल्ली में आप की जीत हुई है और आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी आप ऐतिहासिक जीत हासलि करेगी।

पिंजौर. केन्द्रमें आई भाजपा सरकार ने अभी अपने करीब 9 महीने भी पूरे नही होने दिए और जनता के सामने सारी पोल खुल गई। देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की करारी हार से उनके कार्यकाल का खुलासा कर दिया। दिल्ली में भाजपा की ऐसी हार से यह तो साफ हो गया कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने केन्द्र अपने भाषणो में ही जनता को उलझाए रखा और सता पाने के लिए चुनाव से पहले जो अच्छे दिनों का वादा किया था उसे केवल वोटे बटोरने तक ही रखा यह बात मगंलवार को प्रदेश के ईटंक अध्यक्ष भूपिन्द्र चौधरी (बब्बू) ने पिंजौर में कही उन्होने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के पास तो खोने को कुछ भी नही था परन्तु भाजपा ने तो जो पाया हुआ था वो भी खो दिया। चौधरी ने कहा कि देश को केवल कांग्रेस ही चला सकती है पिछले 10 वर्षो से कांग्रेस ने ही केन्द्र और हरियाणा में सरकार चलाई। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री तेल सस्ते होने का श्रेय तो लेते रहे परन्तु महंगाई पर लगाम नहीं लगा पाए, जबकि आम जनता को सबसे पहले अपनी रसोई की चिंता होती है उसके बाद उन्हे विकास दिखाई देता है। चौधरी ने कहा कि जैसे करीब साढ़े 8 माह में दिल्ली की जनता ने केन्द्र सरकार के कार्यकाल से असंतुष्ठ होकर दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाया वैसे ही अब हरियाणा की जनता ने भी प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े तीन माह के कार्यकाल को देख लिया है, जिसमें कुछ भी नहीं हआ बल्कि जो कांग्रेस के कार्यकाल के काम थे उन्ही पर कार्यवाई करके श्रेय लेने में लगे हैं।