- Hindi News
- 15 सालों से रत्तपुर कॉलोनी के पास फेंका जा रहा गारबेज
15 सालों से रत्तपुर कॉलोनी के पास फेंका जा रहा गारबेज
पिंजौरशहरमें डंपिंग ग्राउंड होने के कारण पिंजौर-कालकामेनरोड के किनारे रत्तपुर कॉलोनी के सामने डंप किया जा रहा है गारबेज। करीब 15 वर्ष पहले से वन विभाग की जमीन पर डंप की जा रही गंदगी को आज तक प्रशासन भी हटवाने में नाकाम साबित रहा। बाईपास बनने से पहले पिंजौर कालका का यह मेन रोड हाईवे 22 था, उस समय इस पर से बड़े-बड़े मंत्रियों प्रशासनिक अधिकारियों की भी यहंा से आवाजाई रही फिर भी उस समय इसे प्रशासन ने नहीं हटवाया। 1996 में पिंजौर को नगरपालिका का दर्जा मिला 2010 तक नगरपालिका रही फिर भी 14 सालों में नगरपालिका के पास दर्जनों बार लोगों ने इस गन्दगी को हटवाने की मांग को रखा परन्तु वह भी इसे नहीं हटवा पाए। 2010 के बाद पिंजौर नगर निगम में शामिल हो गया।
लोगों की मांग निगम प्रशासन से लेकर ग्रवैंसी की बैठक तक पहुंच गई जहंा पर ग्रवैंसी की अध्यक्ष मंत्री के आदेश पर भी इसे नहीं हटवाया गया। वार्ड के पार्षद द्वारा गन्दगी दिखाई दे, इसके लिए निगम की ओर से लोहे की टीने लगवा दी परन्तु बदबू को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। आज लोहे के टीने भी उखड़ रही है। लेकिन गारबेज से आने वाली बदबू से लोग परेशान हैं।
^कोई भी मौसम जाए इस गन्दगी के ढेरों से अलग अलग तरीके से लोगो की परेशानी बढ़ती रहती है। गर्मी में इन गन्दगी के ढेरों को आग लगा दी जाती है जिससे इसके विषैले धुंए से आसपास रहने वाले सैकड़ों लोगों को सांस तक लेना मुिश्कल हो जाता है। बारिश में पानी के कारण गन्दगी में पैदा होने वाली भड़ास से आसपास का वातावरण दूषित रहता है। गन्दी बदबू से दूर दूर तक इसके असर से बचा नहीं जा सकता। इस गन्दगी से दूर दूर तक घरो में रहने वाले लोगों को परेशानी सहनी पड़ रही है। बारिश के बाद यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि बदबू ज्यादा आती है। अमरचंदधीमान, पूर्वउपाध्यक्ष नपा
^कई वर्षों से काॅलोनी के सामने पड़े गन्दगी के ढेरों से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को परेशानी सहनी पड़ती है। इस गन्दगी को हटवाने के लिए करीब 8 वर्ष पूर्व से मैं सघंर्ष कर रही हूं। नगरपालिका की पार्षद होने के दौरान कई बार नगरपालिका प्रशासन से इसे हटाने के लिए मांग की कोई समाधान नहीं हुआ। कृष्णाशर्मा, पूर्वपार्षद नपा
^वार्ड 4 के पार्षद ने कहा कि उन्होंने इस गंदगी डंपिंग के मुद्दे को निगम की हर बैठक में पूरे जोर शोर से उठाया था जिस कार्रवाई क