पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉपेज पर नहीं रोकी बस, उतरने के चक्कर में गिरी नर्सिंग स्टूडेंट

स्टॉपेज पर नहीं रोकी बस, उतरने के चक्कर में गिरी नर्सिंग स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुर-कालकाहाईवेपर चंडीमंदिर के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस स्टॉपेज पर नहीं रुकी, जबकि बस में यहां उतरने वाली एक नर्सिंग स्टूडेंट डोर के बिल्कुल पास खड़ी थी। ड्राइवर ने स्टॉपेज पर स्पीड कुछ कम की, लेकिन बस को रोका नहीं। ऐसे में डोर के पास खड़ी नर्सिंग की स्टूडेंट हिमांशी उतरने की कोशिश में नीचे गिर गई। इसके चलते बस ड्राइवर को बस रोकनी ही पड़ी। हिमांशी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं। इसके चलते उसे सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 के लिए रेफर कर दिया गया।

परवाणू की रहने वाली हिमांशी चंडीमंदिर के पास एक प्राइवेट नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ती है। वह रोजाना सुबह बस से यहां आती थी। मंगलवार को भी वह घर से इंस्टीट्यूट के लिए निकली थी। चंडीमंदिर के पास हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर बसंत ने बस को नहीं रोका, जबकि बस का स्टॉपेज यहां है। स्टॉपेज के पास बस की स्पीड कम होती देख हिमांशी ने सोचा कि बस यहां रुकेगी और वह खिड़की के पास गई। जब स्टॉपेज के पास बस पहुंची तो हिमांशी उतरने के चक्कर में गिर गई।

जख्मी हिमांशी को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल ले जाया गया।