- Hindi News
- मोरनी खंड के गांव पत्तिये की भूड़, मौहालीवाला, डूंंगा, जौली,
मोरनी खंड के गांव पत्तिये की भूड़, मौहालीवाला, डूंंगा, जौली,
मोरनी खंड के गांव पत्तिये की भूड़, मौहालीवाला, डूंंगा, जौली, निचली तूरों, ऊपरली तूरों, मैहरा तूरों, बालदवाला, टांडयों, बाड़ीवाला, जिया, ठाठर, रामपुर, शेर ज्वायन, चुहड़पुर इत्यादि में कालका विधायक इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने मंगलवार को चुनाव प्रचार किया। उन्होंने ग्रामीणों से 21 सितंबर को पिंजौर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता दिया। रायपुररानी मेंं आयोजित एक सभा में डेराबस्सी के अकाली विधायक एनके शर्मा विधायक प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में लैंड मोरगेज डायरेक्टर चमन शर्मा हंगौली दंदलावड़ के मौजूदा सरपंच शिव चरण ने इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। एनके शर्मा विधायक प्रदीप चौधरी ने इनेलोंं में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। एनके शर्मा ने प्रदीप चौधरी के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार किया।
वे बीजेपी वाल्यो, हुण नीं मुड़दे यार: अकाली फिर इनेलो के खेमे में