पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा को इस बार मिलेगी करारी हार: बगई

भाजपा को इस बार मिलेगी करारी हार: बगई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसवीफोरमफॉर कामन कॉज के चेयरमैन पंचकूला के उम्मीदार विनोद बगई का कहना है कि अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा से लोगों का भरोसा उठ चुका है। अब हरियाणा में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। विनोद बगई ने मंगलवार को पंचकूला में अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से किए गए विकास कार्य, पंचकूला के उत्थान के लिए राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा की ओर से दिए गए फंडों की बदौलत पंचकूला एवं कालका की दोनों सीटों सहित कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। बगई ने कहा कि राजस्थान और गुजरात में भाजपा सत्ता पर काबिज है। यहां पर कांग्रेस ने अच्छी परफाॅर्मेस देकर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के लिए देश की जनता को बहुत हसीन सपने दिखाए। अब नरेंद्र मोदी का सपना तो साकार हो गया, लेकिन उन्होंने लोगों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। विनोद बगई ने कहा कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का सामान दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। आलू, प्याज, टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार केवल सरकारी आंकड़ों का ढिंढोरा पीटकर महंगाई कम होने का राग अपाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा मेंं शराफत और विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। लोगों ने इनेलो का शासनकाल देख रखा है और कोई भी इनेलो को वोट देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में बनिया समाज से तीन प्रतिनिधि चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इस बार कांग्रेस सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने यदि उन पर भरोसा जताया तो उनका वायदा है कि पिछली बार से अधिक मतों से जीतकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाली जाएगी। फोरम के संगठन सचिव जसबंत सिंह तंबड़ ने बताया कि बगई ने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की।

विनोद बगई