किसान यूनियन की बैठक आयोजित
भारतीयकिसानयूनियन लक्खोवाल जिला मोहाली की एक बैठक यूनियन के जिला प्रधान दविंदर सिंह देहकलां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार से मांग की गई कि देश के लगभग 9 राज्यों में किसानों को ओबीसी श्रेणी में शामिल किया जा चुका है, इसलिए पंजाब सरकार को भी किसानों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करना चाहिए। बैठक में यूनियन के नेताओं ने सरकार से हरियाणा राज्य की तर्ज पर गन्नें की कीमत बढ़ाने की भी मांग की। बैठक में किसानों ने सरकार से यह भी मांग की नदियों के पानी के साथ किसानों के खेतों में आने वाले रेत का मालिक सबंधित किसान होना चाहिए तथा किसानों के ट्यूबवेलों के कटे कनेक्शन पावरकाॅम कार्पोरेशन तुंरत दोबारा लगाये। इसके अलावा किसानों ने बैठक में अपनी कई अन्य समस्याओं पर विचार किया और सरकार से इन समस्याओं को तुरंत हल करने की मांग की गई।