पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनीज स्कूल के स्टूडेंट्स ने लगाए पौधे

एनीज स्कूल के स्टूडेंट्स ने लगाए पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वातावरणकोशुद्ध रखने के लिए एनीज स्कूल मोहाली खरड़ द्वारा बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाने की मुहिम की शुरुआत की गई। बच्चों ने इन पौधों की संभाल के लिए शपथ भी ली। इस दौरान बच्चों द्वारा अध्यापकों स्कूल प्रबंधकों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए गए। बच्चों को स्कूल प्रबंधकों द्वारा अपने घरों में पौधे लगाने के लिए उनको पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनीज ग्रुप आॅफ स्कूल के चेयरमैन अनीत गोयल ने कहा कि नई पीढ़ी को आगे आकर अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि अगर वह अपने स्कूल और घर से ही यह शुरुआत करें तो समाज को इससे नई दिशा मिलेगी। इस दौरान बच्चों के कागज अखबार की रद्दी के सही उपयोग करने के मुकाबले भी करवाए गए।