- Hindi News
- अंधविश्वासों की विचारधारा को एक तरफ रख नए सिरे से सोचने की जरूरत
अंधविश्वासों की विचारधारा को एक तरफ रख नए सिरे से सोचने की जरूरत
खरड़ | गुफाओंंसे निकल कर यदि मनुष्य आज कंप्यूटर युग में प्रवेश कर रहा है तो यह उसकी सोच विचार का ही परिणाम है। मनुष्यता की तरक्की किसी दैवीय शक्ति की कृपा से नहीं, बल्कि मनुष्य द्वारा वैज्ञानिक सोच अपनाने से ही संभव हुई है। हम सब को विज्ञान के आधुनिक समय में अंधविश्वासों की विचारधारा को एक तरफ रखकर नए सिरे से सोचने की जरूरत है। यह बात तर्कशील सोसाईटी इकाई खरड़ की मासिक बैठक के दौरान तर्कशीलों ने कही। बैठक के दौरान सोसाईटी के अलग-अलग प्रवक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के कारण नहीं चाहते कि लोग अपने दु:खों के असल कारणों के बारे में जागरूक हों।