- Hindi News
- सीटों के बंटवारे को लेकर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में सुलह
सीटों के बंटवारे को लेकर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में सुलह
नगरपरिषद खरड़ के चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रहा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। खरड़ नगर कौंसिल के कुल 27 वार्डों में से शिरोमणि अकाली दल 18 वार्डों और भारतीय जनता पार्टी 9 वार्डों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार उजागर सिंह बडाली ने बताया कि अकाली-भाजपा हाईकमान की स्टेट कमेटी द्वारा किए गए फैसले के अनुसार वार्ड नंबर- 6, 11, 12, 14, 19, 21, 24, 25 27 भाजपा को दिए गए हैं, जबकि अन्य 18 वार्डों में शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। रिटर्निग अफसर ने बताया कि दूसरे दिन कुल 17 नामांकन पेपर दाखिल हुए, जिनमें वार्ड नंबर-1 से भूपिंदर कौर, 2 से सुरिंदर कौर, रोशन लाल तथा नरिंदर कुमार, वार्ड नंबर 3 से जसवीर कौर दर्शन सिंह, वार्ड नंबर 10 से मनजीत कौर हरमीत कौर, वार्ड नंबर 14 से अवतार तथा राजिंदर कौर, 17 से हरमीत सिंह तथा अजीत सिंह, 18 से सर्बजीत कौर, 22 से तिलक राज चड्ढा, 23 से कमल किशोर तथा महिंदर सिंह 26 से बलजीत सिंह ने अपना नामांकन पेपर रिटर्निग अफसर के पास जमा करवाए हैं।