- Hindi News
- उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करें: एसडीएम
उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करें: एसडीएम
खरड़ |नगरकौंसिल खरड़ के चुनावों के लिए रिटर्निग अफसर कम उप मंडल मैजिस्ट्रेट खरड़ सुखजीतपाल सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंं कहा कि कौंसिल चुनावों के लिए चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और यदि कोई उम्मीदवार या पार्टी का नेता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार किसी भी सरकारी बिल्डिंग पर चुनाव संबंधी कोई भी चुनाव सामग्री नहीं चिपकाएंगे। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से बैठक करके उन्हें चुनाव आयोग की हिदायतों की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव लड़ने वाले अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों और आजाद उम्मीदवारों से अपील की है कि कोई भी उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करे।