पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लाॅक खरड़ में पंचायती राज पैंशनर्स यूनियन पंजाब ने दिया रोष धरना

ब्लाॅक खरड़ में पंचायती राज पैंशनर्स यूनियन पंजाब ने दिया रोष धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़ | पेंशनलगवाने के लिए बुधवार को पंचायती राज पैंशनर्स यूनियन पंजाब ने ब्लाॅक खरड़ में रोष धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस रोष धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पैंशनर्स को संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि पैंशनर्स पिछले 15 सालों से हर महीनें पेंशन लेने और पेंशन के लिए पक्का ढांचा बनाने के लिए हजारों धरनें करते रहे हैं, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुई। इस रोष धरने को यूनियन के जनरल सचिव जागीर सिंह, सिलाई टीचर यूनियन प्रधान कुलवंत कौर, बलविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह और गुरचरण सिंह आदि ने संबोधित किया।