पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड बैंक की टीम ने गांव बत्ता का किया दौरा

वर्ल्ड बैंक की टीम ने गांव बत्ता का किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारके वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग द्वारा वर्ल्ड बैंक के सहयोग से गांव बत्ता में एक करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए सोमाल बोर सीवर प्रोजेक्ट का वर्ल्ड बैंक की टीम ने का दौरा किया। इस प्रोजेक्ट का दौरा करते समय वर्ल्ड बैंक टीम के प्रिक्योरमेंट स्पैशलिस्ट साइन जोसफ, मिस हीथर (यूके), जीके गुप्ता एसई, एएस कलसी जिला प्रोग्राम मैनेजमेंट सैल, एसडीओ हरभजन सिंह, एसडीओ साहिल शर्मा तथा जेई सुखविंदर सिंह मौजूद थे। वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग मोहाली के एक्सईएन सुखमिंदर सिंह पंधेर ने वर्ल्ड बैंक की टीम को बताया कि इस प्रोजेक्ट का काम फरवरी 2014 में शुरू किया था। अब काम पूरा होने पर गांववासियों को सीवरेज के कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की टीम को बताया कि अब तक 35 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट में गांव के सीवर का जो पानी आएगा, उसे साफ करने के लिए तीन अलग-अलग टैंक बनाए गए हैं। इनमें पानी साफ होकर आगे एक विशेष टैंक में चला जाएगा, जहां से इस पानी को किसान खेतीबाड़ी के लिए प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा जो खाद तैयार होगी, उसे भी किसान खेतीबाड़ी के लिए प्रयोग कर सकेंगे।