बच्चों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
खरड़केसब डिवीजन पुलिस सुविधा केंद्र मेंे स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए एक सैमीनार का आयोजन किया गया। सैमीनार में जिला मोहाली के डीएसपी ट्रैफिक राम चंद्र विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सैमीनार के दौरान डीएसपी ट्रैफिक राम चंद्र तथा थाना सिटी खरड़ के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लोगो को यातायात नियमों की जानकारी होना है क्योंकि यदि हम सब यातायात नियमों की पालना करें तो सड़क दुर्घटनाएं कम हो सकती हैं।