जीजीएस काॅलेज में इंजीनियर्स डे मनाया
जीजीएसकाॅलेज,मॉडर्न टेक्नोलॉजी ने कॉलेज ऑडिटोरियम में इंजीनियर्स दिवस मनाया। एक टैक्नीकल एक्स्पो भी आयोजित की गई। स्टूडेंट्स ने विभिन्न पोस्टर प्रेजेंटेशंस, इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और मॉडल्स के साथ सहभागिता करते हुए दिन की अपनी तकनीकी गतिविधियों को प्रदर्शित किया। आशीष मजूमदार, जनरल मैनेजर, एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड, पिंजौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित थे। सुझाव दिया कि वे ना सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाए बल्कि अपने संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करें। वहीं उपस्थित स्टूडेंट्स और अन्य मेहमानों को संबोधित करते हुए कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.एन.एस.बिरादर ने कहा कि समाज को आकार देने में एक इंतीनियर अहम भूमिका अदा करता है ताकि वह तेजी से आगे बढ़ सके और ऐसे में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को समाज के कल्याण में अपनी भूमिका को लाजिमी तौर पर समझना चाहिए। प्रथम नकद पुरस्कार सीएसई 5 सेमेस्टर को एक ऑनलाइन प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए मिला और दूसरा नकद पुरस्कार ईसीई फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को एक कार सिक्योरिटी सिस्टम बनाने के लिए दिया गया। तीसरा नकद पुरस्कार तकनीकी गतिविधि को पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रस्तुत करने के लिए ईई 3 और ईसीई 7 फाइनल सैमेस्टर्स के स्टूडेंट्स को सोलर पॉवर टॉवर सिस्टम और फाइबर ऑप्टिक लाइट कंट्रोल सिस्टम पर सशक्त पोस्टर तैयार करने के लिए दिया गया। समारोह का मु आकर्षण एक स्किट च्एक इंजीनियर का एक आखिरी रास्ताज् रहा, जिसे सागा स्टॉमपर्स क्लब ने तैयार किया।