- Hindi News
- किसान 24 सितंबर को देंगे दिल्ली में धरना
किसान 24 सितंबर को देंगे दिल्ली में धरना
किसान 24 सितंबर को देंगे दिल्ली में धरना
खरड़| भारतीयकिसान यूनियन सिद्वुपुर की बैठक अनाज मंडी खरड़ में यूनियन के प्रधान रविंदर सिंह देह कलां की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के राज्य उप प्रधान मेहर सिंह थेड़ी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के हल के लिए 24 सितंबर कर दिल्ली में रोष धरना दिया जाऐगा और उसके बाद भारत के केन्द्रीय खेतीबाड़ी मंत्री को मिला जाऐगा। उन्होने बताया कि दिल्ली में दिए जाने वाले रोष धरने में शामिल होने वाले किसान 23 सितंबर को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर दिल्ली के लिए रवाना होगें। केन्द्र सरकार ने धान की नमी की मात्रा 14 प्रतिशत की है जिससे किसानों को मंडियों में भारी नुकसान होगा क्योंकि ज्यादा नमी वाला धान खरीद नही किया जाऐगा।