दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
खरड़| सड़कदुर्घटना में घायल रणवीर सिंह की आज पीजीआई चण्डीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह खरड़ से मजदूरी करके 13 सितंबर की शाम को हरी राम के साथ स्कूटर पर गांव संतेमाजरा जा रहा था। संते माजरा पहुंच कर हरी राम ने स्कूटर रोक कर जैसे ही रणावीर सिंह को उतार रहा था, तभी लांडरा की ओर से एक क्वालिस कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रणवीर सिंह घायल हो गया। इलाज के लिए पीजीआई चण्डीगढ़ में भर्ती करवाया गया था जहां आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खरड़ सदर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।