- Hindi News
- न्यू सन्नी एन्क्लेव में ग्रिड चालू होने से परेशानी
न्यू सन्नी एन्क्लेव में ग्रिड चालू होने से परेशानी
सन्नीएन्क्लेवरेजिडेंट्स वेलफेयर एसोिसएशन की एक विशेष बैठक ऐसोसिऐशन के प्रधान लक्खा सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें न्यू सन्नीं एन्क्लेव में बनाये गए 66 केवी ग्रिड को चालू करने पर कालोनीवासियों को बिजली सबंधी हो रही परेशानी पर गंभीर चिंता प्रकट की गई।
एसोसिऐशन के सदस्यों ने बताया कि इस ग्रिड का निर्माण कार्य पिछले तीन सालों से अधर में लटका हुआ है। पावरकाम के अधिकारी इस काम को पूरा क्यों नही करवा रहे है, इसकी उन्हें कोई जानकारी भी नही दी जा रही है जबकि एसासिऐशन इस ग्रिड का चालू करवाने के लिए लगातार विभाग से पत्र व्यवहार कर रही है। इस अवसर पर ऐसासिऐशन के सदस्यों ने पंजाब राज्य पावरकाम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा गमाडा के उच्चाधिकारियों से इस ग्रिड का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करवा कर इसे चालू करवाने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि न्यू सन्नीं एन्क्लेव में बिजली की गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां नया ग्रिड लगाने का निर्णय लिया गया था क्यों कि यहां के निवासियों को बिजली की समस्या के साथ साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इस एिरया में किसी भी समय बिजली का कट लग जाता है और लंबे समय तक बिजली नहीं आती है।
एसोसिऐशन के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग तथा गमाडा ने इस कार्य को तुरंत पूरा नही करवाया तो यहां के निवासियों को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी उक्त दोनो विभागों की होगी। बैठक में ऐसोसिऐशन के समूह सदस्य उपस्थित थे।