- Hindi News
- 15 साल बाद बनने लगी सड़क, रोड़ी डाल कर प्रीमिक्स का काम लटकाया
15 साल बाद बनने लगी सड़क, रोड़ी डाल कर प्रीमिक्स का काम लटकाया
खरड़केसाथ लगते अनेक गांवों की लिंक सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। कई गांवों की सड़कों की हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि इन पर सरकारी बस सेवा पिछले कई महीने से बंद हो चुकी है। 15 साल बाद सड़क की रिपेयर होने लगी, लेकिन रोड़ी डालकर प्रीमिक्स का काम फिर से लटका दिया।
गांव झुगियां, हरलालपुर, जंडपुर, नया शहर बडाला, बडाली, खूनी माजरा, संते माजरा आदि बेशक खरड़ नगर परिषद की सीमा में गए हैं लेकिन इन की सड़कों की हालत पहले से भी अधिक खराब हो चुकी है। जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य हरकेश चंद मछली कलां ने क्षेत्र के गांवों की लिंक सड़कों की खस्ता हालत पर गहरी चिंता प्रकट करते पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के विकास कार्यों सबंधी की जा रही बयानबाजी को झूठा करार दिया। उन्होंने बताया कि रंधावा रोड खरड़ से बजहेड़ी, बजहेड़ी से रोड, सोतल, गडांगा को जाने वाली लिंक सड़क, गांव घडुआं से गांव सकरूलांपुर को जाने वाली लिंक सड़क, खरड़ बडाला रोड़ से चोल्टा कलां से गांव रंगियां को जाने वाली लिंक सड़क पर पिछले कई महीनों से रोड़ी डाली हुई है, लेकिन इस पर प्रीमिक्स डाले जाने के कारण रोड़ी बिखर गई है। जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य हरकेश चंद मछली कलां ने कहा कि इन गांवों के लोग अक्सर ही अपने गांवों की लिंक सड़कों की हालत सुधारने की कोशिशें करते है परंतु पंजाब सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान दिए जाने के कारण लोगों में निराशा पाई जा रही है। शर्मा ने कहा कि बारिशें होने के कारण इन सड़कों ने नर्क जैसा रूप धारण कर लिया है जिस कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है।
गांव स्वाड़ा से सैदपुर, गीदड़पुर, चडियाला सूदां को जोड़ने वाली लिंक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस सड़क पर बहुत बड़े बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। इसी प्रकार गांव बैरोंपुर भागोमाजरा से मौजपुर, भारतपुर, चडियाला सूदां, पतड़ां और मोये माजरा को जाने वाली लिंक सड़क की मरम्मत हुए लगभग 15 साल हो चुके हैं। यह सड़क अब मंजूर भी हो चुकी है, लेकिन इसका काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है जिस कारण इस सड़क के आसपास रहने वाले लोगों में रोष पाया जा रहा है।
इन गांवों के लोगों को हो रही परेशानी