पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी से टिकट मिलने पर आजाद चुनाव लड़ने की तैयारी में कैंडिडेट्स

पार्टी से टिकट मिलने पर आजाद चुनाव लड़ने की तैयारी में कैंडिडेट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़नगर परिषद चुनाव में शिरोमणि अकाली दल तथा भाजपा के सभी 27 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। जिन संभावित उम्मीदवारों को पार्टी से टिकट नहीं मिला, उन्होंने पार्टी से बगावत करके आजाद तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। शिअद की ओर से जत्थेदार उजागर सिंह बडाली तथा बीजेपी की ओर से जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी द्वारा इन बागी उम्मीदवारों को मनाने के पिछली रात से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कोई भी उम्मीदवार पीछे मुड़ने को तैयार नहीं है। शिअद के वार्ड-6 के उम्मीदवार रजिंदर सिंह नंबरदार, वार्ड-9 के लखविंदर सिंह, वार्ड-11 से पूर्व पार्षद हिम्मत सिंह, वार्ड-12 से राधे सोनी को प्रबल संभावना थी कि पार्टी उन्हें नगर परिषद के इन चुनावों में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन इन वार्डों में शिअद ने बीजेपी से समझौता करके बीजेपी के उम्मीदवारों को टिकट दे दिए। इसी तरह बीजेपी के कई संभावित उम्मीदवारों को नजर अंदाज करते हुए उनके वार्डों में शिअद के उम्मीदवारों को टिकट मिल गए। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों में विद्रोह के बाद इनके सर्मथकों में भी निराशा है। शुक्रवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन हैं। नाराज उम्मीदवारों को मनाने के लिए पार्टियों की बैठक दिनभर चली, पर फैसला नहीं हुआ।

खरड़ नगर परिषद चुनाव में नामांकन पत्र के तीसरे दिन 84 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। बुधवार को 17 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। अब तक कुल 101 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवा दिए हैं। वीरवार को नामांकन की लास्ट डेट है।

रूठों को मनाने के लिए दिनभर चलती रही मीटिंग

वार्ड-5 रजिंदर कुमार (जनरल)

वार्ड-6 सविंदर सिंह छिंदी (अनुसूचित रिजर्व)

वार्ड-11 हरिंदर पाल जौली (जनरल)

वार्ड-12 पवन कुमार मनौचा (जनरल)

वार्ड-14 संभव नैयर (जनरल)

वार्ड-19 डाक्टर पूजा मोदगिल (आरक्षित स्त्री)

वार्ड-21 सुषमा शर्मा (आरक्षित स्त्री)

वार्ड-25 नरिंदर सिंह राणा (जनरल)

वार्ड-27 मंदीप कौर (अनुसूचित स्त्री)