262 मरीजों की आंखों की जांच
लायंसक्लबखरड़ सिटी ने लायंस क्लब खरड़ शक्ति और भारत विकास परिषद के सहयोग से सरकारी अस्पताल खरड़ में आखों की फ्री जांच और आॅप्रेशन कैंप लगाया। इसमें आंखों के विशेषज्ञ डाक्टरों ने 262 मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर के दौरान डाॅक्टर रवलीन कौर और डॉक्टर स्वाती ने जांच के बाद 32 मरीजों को आप्रेशन के लिए चुना। क्लब के एक प्रवक्ता ने बताया कि डाॅक्टरों ने जिन मरीजों को आप्रेशन के लिए चुना है, इन मरीजों के आॅप्रेशन सरकारी अस्पताल खरड़ में शिविर लगा कर किए जाएंगे। इस अवसर पर पंजाब इंनफोटैक के वाइस चेयरमैन खुशवंत राय गीगा मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद थे।