- Hindi News
- गुरु नानक काॅलोनी में रहने वालों को नहीं मिल रही बेसिक सुविधाएं
गुरु नानक काॅलोनी में रहने वालों को नहीं मिल रही बेसिक सुविधाएं
गुरुनानककाॅलोनी खरड़ के निवासियों की एक विशेष बैठक प्रधान मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें स्थानीय प्रशासन से गुरु नानक कालोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की गई। कालोनीवासियों का कहना है कि नगर परिषद खरड़ ने अभी तक इस क्षेत्र को सीवरेज के साथ नहीं जोड़ा है जिस कारण गंदे पानी का निकास नहीं हो रहा है। इसके अलावा काॅलोनी में बिजली की भी गंभीर समस्या है। कम वोल्टेज आने के कारण लोगों के बिजली उपकरण खराब हो रहे है।
क्षेत्र में सड़कों तथा गलियों की हालत तो बेहद खराब हो चुकी है। काॅलोनी की सड़कों पर गटका डाल दिया गया है परंतु प्रीमिक्स डालने के कारण इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा काॅलोनीवासियों ने पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। काॅलोनीवासियों ने नगर परिषद के उच्चाधिकारियों को कालोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। बैठक में उप प्रधान गुरदयाल सिंह, सचिव जसवंत सिंह, संयुक्त सचिव सोम राज, संतोख सिंह तथा करनैल सिंह समेत भारी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे।