- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने स्कूल की बिल्डिंग में लगाए पौधे
स्टूडेंट्स ने स्कूल की बिल्डिंग में लगाए पौधे
सरस्वतीप्रोफेशनलएंड हायर एजुकेशन काॅलेज के ईटीटी विभाग के स्टूडेंट्स का पिछले एक महीने से सरकारी एलिमेंट्री स्कूल घडुआं में प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण के अंतिम दिन ईटीटी के स्टूडेंट्स ने काॅलेज के चेयरमैन बिहारी लाल अग्रवाल तथा डायरेक्टर लोकेश गोयल की प्रेरणा से वातावरण को साफ रखने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में पौधे लगाए इस कार्य के लिए काॅलेज के ईटीटी विभाग की अध्यापिका शमिंदर कौर,तेजप्रीत कौर तथा अध्यापक हरिंदर ने बच्चों का नेतृत्व किया। इस अवसर पर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल घडुआं की इंचार्ज नरिंदर कौर जीत समेत स्कूल का समूह स्टाफ तथा बच्चे भी उपस्थित थे।