ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खरड़-लांडरांरोड़पर टाउन रोड टी पॉइंट के पास सोमवार को ट्रक ने बाइक पर आगे जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक रिशू कुमार सड़क पर गिरा और ट्रक उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। रिशू कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि रमेश कुमार को भी गंभीर चोटे आई हैं। रमेश और रिशू दोनो टीहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने रमेश कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।