पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद चुनावों के संबंध में अकाली दल ने की मीटिंग

नगर परिषद चुनावों के संबंध में अकाली दल ने की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकालीदल आने वाले नगर परिषद चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगा और भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। नगर परिषदों के चुनाव जनवरी महीने में करवाये जा रहे है और इसके लिए पार्टी हाईकमान ने संभावित उम्मीदवारों की लिस्टें मंगवा ली है। 30 दिसंबर तक पार्टी हाई कमान द्वारा सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा। यह विचार शिरोमणि अकाली दल के जिला मोहाली प्रधान पूर्व विधायक जत्थेदार उजागर सिंह बडाली ने खरड़ में नगर परिषद के चनुावों सबंधी अकाली दल की हुई विशेष बैठक को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर उन्होंने शहर के अकाली वर्करों को पूरी तरह एकजुट होकर पार्टी की सफलता के लिए काम करने के लिए कहा ताकि नगर परिषद चुनावों में भारी बहुमत से जीत प्राप्त की जा सके। इस अवसर जत्थेदार बडाली ने सरकार द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हलका खरड़ के हरेक गांव में पीने वाले पानी की कमी को पूरा करने के लिए टयूबवैल लगाये जा रहे है। इसके अलावा जिन गांवों के घरों में शौचालय नही है, उन घरों में निशुल्क शौचालय बनाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांवों की टूटी फूटी सड़कों की कायाकल्प कर दी जाएगी।