- Hindi News
- खरड़ में 27 वार्डों के लिए 71 पोलिंग स्टेशन बनाए
खरड़ में 27 वार्डों के लिए 71 पोलिंग स्टेशन बनाए
लापता मुनीष की सूचना मिलते ही पुलिस ने की जालंधर में छापेमारी, बैरंग लौटी
बलौंगीसेगायब तीन साल के बच्चे मुनीष के बारे में किसी ने पुलिस को सूचित किया कि वह जालंधर में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस तुरंत बताए पते पर जालंधर गई, लेकिन वहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद टीम बैरंग वािस लौट आई। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस केस में क्राइम ब्रांच ने भी आसपास के लोगों से पूछताछ की है। बलौंगी में टैक्स इंफोरमेशन कुलेक्शन सेंटर मंे भी रिकार्ड खंगाला कि उस दिन वहां पर कौन कौन से वाहन चालकों की एंट्री पडी है। पुलिस ने सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम की राशी भी घोषित की है।
दंपतिजिनका खुद का बच्चा नहीं, कहीं वो तो नहीं ले गए: पुलिसइस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं मुनीष को कोई ऐसा दंपति तो नहीं अपने साथ ले गया जिनके खुद का बच्चा नहीं हो। एसएसपी ने बताया कि मुनीष काफी चुलबुला था और अपने मकान मालिकों के पास ही रहता था। उस दिन सारे बच्चे टीवी देख रहे थे जब वह गायब हो गया और उसके बाद से मिला ही नहीं।
वहीं फेज-1 से गायब हुई 53 साल की रणजीत कौर का 16 दिनेां बाद भी कुछ पता नहीं चला। एसएसपी ने बताया कि घरवालों को जिस तांत्रिक पर शक था पुलिस उससे पूछताछ कर चुकी है। वहीं राधा ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।