पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्मल छाया में हंगामे में साथ हुए चुनाव

निर्मल छाया में हंगामे में साथ हुए चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरकीवीआईपी रोड स्थित निर्मल छाया टावर्स में यहां की वेलफेयर एसोसिएशन के लिए रविवार को चुनाव किए गए। सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक यहां एक पक्ष ने बार बार हंमागा किया। यहां निर्मल छाया टावर्स वेलविसर्स ग्रुप और निर्मल छाया फ्लैट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के नुमाइंदे यहां की वेलफेयर एसोसिएशन के लिए चुनाव लड़े।

जीत निर्मल छाया फ्लैट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी की हुए। दिन में चुनाव के दौरान यहां पुलिस बल तैनात रहा। यहां के निर्मल छाया फ्लैट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के नुमाइंदों ने बार बार इस बात को लेकर हंमागा किया कि वेलफेयर एसोसिएशन के लिए बिल्डर के लोगों वोट नहीं कर सकेंगे। यहां बिल्डर के लोग भी वोट डालना चाहते थे। वहज यह है कि अभी कई फ्लैट यहां अनशोल्ड हैं। यहां मौके पर पहुंचे जीरकपुर थाने के एसआई कुलदीप चंद ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्वक किए जाने के लिए पुलिस ने यहां पुख्ता इंतजाम किए। कुछ लोगों को आपत्ति थी पर उन्होंने अपनी बात शांति से रखी। चुनाव का नतीजा निकाला जा रहा है।

गौरतलब है कि यहां निर्मल छाया टावर्स में बिल्डर और यहां की रेजीडेंट्स के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मेंटनेंस और मेंटनेंस फंड को लेकर यहां कई बार हंगामा हो चुका है।

खरड़. मुख्यचौराहे पर पंजाब भर से आए कंप्यूटर टीचरों द्वारा दोपहर एक बजे धरना लगाकर यातायात जाम कर दिया गया जो रात आठ बजे तक जारी था। दो किलोमीटर जाम में चारों ओर की सड़कों पर लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस कर्मी तैनात रहे। फोटो: विनीत राणा

टीचर्स का धरना, तैनात पुलिस

रेिजडेंट्स की इलेक्टेड बॉडी के चुनाव को लेकर हंगामा हुआ।