पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब खरड़ की रामलीला शुरू

श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब खरड़ की रामलीला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामलीलाड्रामेटिक क्लब खरड़ की ओर से पुलिस स्टेशन खरड़ के पास मंचित की जाने वाली श्री राम लीला का उद्घाटन विज सन्ज ग्रुप आॅफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित विज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी को भगवान श्री रामचन्द्र जी की शिक्षाओं पर चलना चाहिए तथा रामायण के विभिन्न पात्रों से शिक्षा लेनी चाहिए। रामायण में दिखाए गए भाई भाई के प्यार, मां बाप के प्रति कर्तव्य तथा सच्चाई को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। क्लब के चेयरमैन तारा चंद गुप्ता ने क्लब की 50 वीं वर्षगांठ पर क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चमकौर साहिब के विधायक तथा क्लब के पैट्रन चरणजीत सिंह चन्नी ने क्लब के समूह सदस्य को बधाई दी। आज रामायण मंचन के दौरान महाराजा दशरथ द्वारा श्रवण को तीर मारना,श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ करना तथा ताड़का वध के दृश्य दिखाए गए। इस अवसर पर क्लब के प्रधान शिव चरण पिंकी, वाइस प्रधान राजेश सूद तथा वाइस चेयरमैन कृष्ण गोपाल ने सभी का धन्यवाद किया।

रामलीला शुरू होने पर दिखाए गए सीन। कलाकारों ने बेहतरीन परफॉर्म किया।