एनीज स्कूल में बुजुर्ग दिवस मनाया गया
एनीजस्कूलके बच्चों ने स्कूल कैंपस में बजुर्ग दिवस मनाया, जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों उनके बुजुर्गों ने भाग लिया। समारोह का मुख्य उदे्श्य स्कूल के सारे विद्यार्थियों के बुजुर्गों को उनके बच्चों के प्यार से अवगत कराना था। स्कूल के बच्चों ने अपने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अलग अलग गीतों पर डांस किया। इस अवसर पर स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने अपने दादी-दादा के साथ कई तरह की रोचक खेलें भी खेली। इस अवसर पर एनीज ग्रुप आफ स्कूल के चेयरमैन अनीत गोयल ने हम अपने बुजुर्गों का हाथ पकड़ कर जिंदगी की बारीकियां सीखते हैं, इसलिए हमें अपने बुजुर्गों का आदत करते हुए उनसे जिंदगी के अनुभव सीखने चाहिए।