- Hindi News
- जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी
जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी
ह्यूमनराइटप्रोटक्शन फोर्म ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सीनीयर उप प्रधान हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल की अगुवाई में राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया। राहत सामग्री में 100 कंबल, तौलिये, कपड़े बिस्कुट, पानी की बोतलें, साबुन, आटा, दाल तथा चावल आदि हैं। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सीनीयर उप प्रधान हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल ह्यूमन राइट प्रोटक्शन फोर्म के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए लोगों से अपील बाढ़ पीडि़तों की अधिक से अधिक सहायता करने की अपील की। नगर परिषद खरड़ के अधीन आते गांव देसूमाजरा के निवासी राहत सामग्री से भरा एक ट्रक स्वयं जम्मू कश्मीर छोड़ कर आए हैं।