पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने स्कूल को साफ सुथरा रखें स्टूडेंट्स

अपने स्कूल को साफ सुथरा रखें स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने स्कूल को साफ सुथरा रखें स्टूडेंट्स

खरड़| महात्मागांधी जी का संदेश है कि जैसे हम अपने घरों को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह हमें स्कूलों, स्कूल में बने शौचालयों तथा खेल मैदानों समेत अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। यह अपील पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव अंजलि भावड़ा ने की। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल घडुआं में सोहना स्कूल मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यदि हम अपना घर साफ नहीं रखते हैं तो कई तरह की बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इसलिए अपने आसपास सफाई जरूर रखें।