- Hindi News
- पुलिस स्टेशन के पास रामलीला 23 से तैयारियां जोरों पर
पुलिस स्टेशन के पास रामलीला 23 से तैयारियां जोरों पर
हरबारकी तरह इस बार भी खरड़ में राम लीला दो स्थानों पर आयोजित होगी। श्री राम लीला ड्रामेटिक क्लब खरड़ द्वारा पुलिस स्टेशन के पास श्री राम लीला का मंचन 23 सितंबर से किया जा रहा है। श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन सुमित विज डायरेक्टर विज सन्ज एंड कंपनी मोहाली द्वारा किया जाऐगा। क्लब के प्रधान शिव चरण पिंकी ने बताया कि श्री राम लीला मंचन का प्रसारण केबल टीवी के चैनल 132 पर हर रोज किया जाऐगा। वहीं दशहरा मैदान में श्री राम लीला का मंचन 23 सितंबर से किया जाएगा। क्लब के सीनीयर सदस्य डायरैक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि राम लीला में काम करने वाले सभी कलाकारों ने तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में कई नये दृश्य दिखाये जाऐंगे जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगें।