पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ, सुपरवाइजरों को दी चुनाव आयोग की हिदायतों की जानकारी

बीएलओ, सुपरवाइजरों को दी चुनाव आयोग की हिदायतों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतकेचुनाव आयोग की हिदायतों की जानकारी देने के लिए बीएलओ तथा सुपरवाईजों के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप समाप्त हो गया। विधान सभा हल्का खरड़-52 के रिटर्निग अफसर कम उप मंडल मैजिस्ट्रेट खरड़ सुखजीतपाल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों तथा नियमों की जानकारी देने के लिए 50-50 बीएलओ के बंैच बना कर उन्हें वोटर सूची में सुधार करते समय भरे जाने वाले फार्मो के अलावा चुनावों से सबंधित अन्य जानकारी दी गई है। उन्होने बताया कि भारत के चुनाव आयोग की टीम ने पिछले दिनों अधिकारियों के साथ बैठक करके वोटर सूची,चुनावो सबंधी,बीएलओ तथा सुपरवाईजों के काम के बारे में बताया था। बीएलओ तथा सुपरवाईजों को ट्रेनिंग के बाद एक फार्म भी दिया गया है जिसे वह पूरी तरह भर कर उनके कार्यालय में जमा करवाएंगे।