- Hindi News
- साईं बाबा पर बनीं फिल्म 2 जनवरी को रिलीज होगी
साईं बाबा पर बनीं फिल्म 2 जनवरी को रिलीज होगी
दशहरामैदानस्थित श्री शिव साईं मंदिर में साईं बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म साईं महिमा का पहला प्रोमो शिरडी साईं बाबा जी के आशीर्वाद से रिलीज किया गया। जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक सुखविंदर शर्मा ने बताया की इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में की गई है। इस फिल्म में प्रदीप शर्मा की कलम से निकले 6 भजन है। यह फिल्म पूर्ण भारत में 2 जनवरी 2015 को रिलीज की जाएगी। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता नीरज महाजन उनकी टीम ने साईं मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप करवल को शिरडी साईं बाबा का सवरूप भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस फिल्म में साईं बाबा का किरदार खरड़ के जतिंदर शर्मा (जि मी) ने निभाया है। इस अवसर पर जतिंदर शर्मा (जि मी) ने बताया की उसने अभिनय की शुरुआत खरड़ स्थित श्री राम लीला क्लब द्वारा मंचित की जाने वाली राम लीला से की है और आज यह सिलसिला 10 साल का हो गया है जिसमे करीब 125 साईं बाबा की प्ले झांकिया 12 थिएटर की भिन्न-भिन्न राज्यों में कर चुके हैं। साईं बाबा मेरी रूह में बसे हुए हैं जिनकी कृपा से मैं बाबा का किरदार करता हंू।