- Hindi News
- तीन साल के बेटे को सामने बेड पर बैठा मां ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
तीन साल के बेटे को सामने बेड पर बैठा मां ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
फेज11 मेंपूजा ने पंखे की हुक से लटक कर शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली। पूजा अपने पति अंकित और तीन साल के बच्चे के साथ रहती थी। पूजा ने आत्महत्या करने से पहले अपने तीन साल के बेटे को बैड पर अपने सामने बिठाया ओर फिर आत्महत्या की। अंकित खरड़ में दुकान बंद कर रात 10 बजे जब घर पहुंचा तो देखा की पूजा फंदे से लटक रही थी और बेटा बैड पर बैठा रो रहा था। अंकित ने आसपास लोगों को इक्ठ्ठा किया और पूजा को नीचे उतार कर सेक्टर 32 के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोिषत कर दिया। घटनास्थल पर फेज 11 थाने की पुलिस ने पहंुचकर मौके का जायजा लिया। शनिवार को पूजा के शव को फेज 6 सीविल अस्पताल मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।