- Hindi News
- स्वाइन फ्लू के प्रति स्कूल में जागरूकता कैंप का आयोजन
स्वाइन फ्लू के प्रति स्कूल में जागरूकता कैंप का आयोजन
खरड़ | स्कूलीबच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे मे जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी हाई स्कूल देसूमाजरा में जागरूकता कैंप लगाया। इस अवसर पर मेडिकल अफसर डाॅक्टर नरिंदर मोहन ने स्कूली बच्चों को इस बीमारी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। डाक्टर नरिंदर मोहन ने स्कूली बच्चों को बताया कि गर्भवती महिलाएं ,बच्चे तथा क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित मरीजों को इस बीमारी से ज्यादा खतरा है।