- Hindi News
- समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति सम्मानित हुए
समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति सम्मानित हुए
खरड़ | खालसासीनीयर सेकंडरी स्कूल खरड़ ने शनिवार को अपना वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया, जिसमें अमरीश शुक्ला डिप्टी डायरेक्टर सेकेंडरी शिक्षा पंजाब, मनमोहन सिंह दाऊं शिरोमणि साहित्यकार, शेर सिंह पूर्व प्रधान टीचर यूनियन पंजाब, भजन सिंह शेरगिल एग्जूकेटिव सदस्य एसजीपीसी, गुरचरण सिंह लोंगिया तथा जोरा सिंह भुल्लर को सामाजिक कार्यो में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। जनरल मैनेजर हरबंस सिह कंधोला ने गणमान्य वयक्तियों का स्वागत किया जबकि स्कूल के प्रिंसिपल अवतार सिंह गिल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालक स्कूल के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने कई तरह के रंगारंगा कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।