चोरी का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
खरड़ मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडी खरड़ में स्थित गुरुद्वारा श्री शीश मार्ग साहिब में चोरी करने के आरोपी हैप्पी उर्फ बबला को आज पुलिस ने खरड़ अदालत मे पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि गुरुद्वारा श्री शीश मार्ग साहिब मुंडी खरड़ में दाखिल होकर हैप्पी उर्फ बबला ने दो माईक चोरी कर लिए थे और जब वह गोलक चोरी करने लगा तो कुछ लोगो ने उसे मौके पर काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया था। सिटी पुलिस खरड़ के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अदालत मे पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
उन्होने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं सबंधी पूछताछ की जाऐगी। उन्होने कहा कि हैप्पी उर्फ बबल की गिरफतारी से क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं के सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है उससे अन्य खुलासे हो सकते हैं।