पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैप्टन ने रखी थी नींव, 15 साल में भी नहीं बना बस स्टैंड

कैप्टन ने रखी थी नींव, 15 साल में भी नहीं बना बस स्टैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमसीचुनावआने वाले हैं और नेता लोगों से वादे करने लगे हैं। खरड़ के लोगों की शिकायत है कि तो उनकी आज तक किसी सरकार ने सुनी है और ही एमसी ही कोई समाधान करा सकी है। खरड़ शहर और इसके आसपास रहने वाले लोगों को 15 साल से ज्यादा समय से बस स्टैंड का इंतजार है। खरड़ में आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड नहीं है। 15 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा था, लेकिन बना आज तक नहीं। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे को चौड़ा करते समय पुराने बस स्टैंड के शेड को तोड़ दिया गया था। अब लोगों को धूप और बारिश में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।

सिर्फसीटीयू की बसों का रुकना अलाउड, अन्य पर जुर्माना: जिसजगह पर पुराना और खस्ताहाल बस स्टैंड है यह जमीन पंचायत समिति ने एक प्राइवेट ठेकेदार को ठेके पर दी हुई है। यहां पर सीटीयू का दफ्तर बना हुआ है। पंचायत समिति का ठेकेदार सीटीयू लोकल बस स्टैंड से किराया वसूल करता है, लेकिन यहां पर पंजाब रोडवेज या अन्य किसी प्राइवेट कंपनी की बस खड़ी नहीं की जा सकती है। इस जगह पर सीटीयू ने एक बोर्ड लगा रखा है जिस पर लिखा है कि इस जगह पर केवल सीटीयू की बसें ही खड़ी हो सकती हैं और यदि किसी अन्य कंपनी की बस खड़ी होती हैं तो उससे 500 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर परिषद खरड़ के म्यूनिसिपल इंजीनियर बलदेव राज वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खरड़ मे बस स्टैंड बनाने के लिए अलग-अलग समय में बने चार विधायकों ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था और एक बार कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां बस स्टैंड का शिलान्यास भी किया था। इसके लिए ग्रांट भी मंजूर हुई थी, लेकिन बस स्टैंड के लिए उचित जगह का चुनाव हो सकने के कारण ग्रांट भी वापस चली गई।

इस बारे में जब खरड़ के विधायक जगमोहन सिंह कंग के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया।

यह हाल है खरड़ में बस स्टैंड वाली जगह पर, जहां नींव पत्थर रखा था।

खरड़ के बीडीओ महिंदर सिंह ने कहा कि खरड़ में पंजाब रोडवेज का कोई बस स्टैंड नही है। पंचायत समिति ने जो बिल्डिंग किराये पर दी हुई है, वह सीटीयू को बस स्टैंड के रूप में दी गई है। यह जगह पिछले 15-18 साल से एक ही पार्टी को कांन्ट्रैक्