पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज मांगने पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

दहेज मांगने पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़सिटीपुलिस ने दहेज मांगने के आरोप में नितिन शर्मा उसकी मां रेखा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अवलीन कौर निवासी माता गुजरी इंनकलेव खरड़ का विवाह नितिन शर्मा निवासी छर्हटा अमृतसर के साथ अप्रैल 2013 में हुआ था। विवाह के कुछ माह बाद ही अवलीन कौर की सास रेखा उसका पति उसे कम दहेज लाने के ताने देकर परेशान करने लगे। ससुराल वालों के अत्याचारों से दु:खी होकर अवलीन कौर ने 7 जनवरी को अपनी शिकायत जिला मोहाली के एसएसपी को दी। शिकायत की जांच वूमेंन विंग द्वारा करने के बाद डीए लीगल की राय पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। खरड़ पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी नितिन शर्मा उसकी मां रेखा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406,498 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।