एक रैंक एक पेंशन लागू करने की मांग
राष्ट्रीयसैनिकदल (पीबीओआर) की एक विशेष बैठक रैली स्थानीय सरकारी रेस्ट हाऊस में दल के राष्टीय प्रधान जसवंत सिंह कुंभड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में क्षेत्र से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और सैनिकों की विधवाओं ने भाग लिया। बैठक के बाद खरड़ ब्लाक के प्रधान अमरीक सिंह मुंडी खरड़ तथा राष्ट्रीय सचिव गुरनेक सिंह के नेतृत्व में खरड़ के एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया। बैठक के दौरान दल के अलग अलग प्रवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि एक रैंक एक पैंशन तुरंत लागू की जाए। प्रवक्ताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनें हुए सौ दिन से अधिक का समय हो चुका है परंतु पिछले काफी से पूर्व सैनिकों की मांग एक रैंक एक पैंशन को लागू नही किया जा रहा है जिस कारण पूर्व सैनिकों में भारी रोष पाया जा रहा है। बैठक में सरकार से मांग की गई कि पूर्व सैनिकों की विधवाओं की पैंशन एक जनवरी 2006 से पे कमीशन अनुसार बढ़ाई जाए।