अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
खरड़| खरड़सिटी पुलिस ने खरड़ कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब की 18 बोतल समेत गिरफतार किया है। प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार खरड़ सिटी पुलिस की एक पार्टी ने एएसआई सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में खरड़ कुराली सड़क पर वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कूटर सवार व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास अवैध शराब की 18 बोतलें बरामद हुई। आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी कुराली के रूप में हुई है।