66 मरीजों की आंखों की जांच
लायंसक्लबखरड़ तथा लायंस क्लब खरड़ शक्ति ने आज गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल रंगियां में संयुक्त रूप से आखों की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया। इस शिविर में सरकारी अस्पताल खरड़ की डाक्टर स्वाती तथा डाक्टर रवनीत कौर ने लगभग 66 मरीजों की आंखो की जांच की तथा मरीजों को जरूरत अनुसार क्लब द्वारा नि:शुल्क दवाईयां दी गई। डाक्टरों ने जांच के बाद 3 मरीजों को आप्रेशन के लिए चुना है। इस अवसर क्लब के सदस्यों ने बताया कि जिन मरीजों का आप्रेशन के लिए चयन किया गया है, उनका आप्रेशन क्लब द्वारा 26 सितंबर को लगाये जा रहे शिविर में किया जाऐगा। इस अवसर पर प्रीत कंवल सिंह,परमजीत सिंह,हरजिंदर सिंह,दविंदर गुप्ता तथा स्कूल की डायरैक्टर मीना गुप्ता समेत स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।