कुक वर्कर्स 13 को करेंगे हड़ताल
मिलडेमील दफ्तरी मुलाजमों ने शिक्षा विभाग के गलत व्यवहार के खिलाफ 3 दिसंबर से कलम छोड़ हड़ताल शुरू की हुई है। मिड डे मील दफतरी मुलाजिमों ने अपनी मांगो को लेकर अकाली नेताओं तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को कई मांग पत्र दिए परंतु सरकार ने उनकी एक सुनी। इस अवसर पर जिला सचिव हरप्रीत कौर तथा आशा रानी ने बताया कि पंजाब भर के समूह दफतरी कर्मचारी इस समय हड़ताल पर चल रहे है और यदि सरकार ने जल्दी ही कर्मचारियों की मांगे मानी तो पंजाब भर के कुक भी काम बंद कर देंगे। इस अवसर पर उन्होने डीजीएसई के नो वर्क नो पे के आदेश की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उन पर नो वर्क नो पे का रूल तो लागू कर रही है परंतु समान वर्क समान पे का रूल लागू क्यों नही किया जा रहा। मिड डे मील दफतरी मुलाजमों तथा कुक वर्करों ने 13 दिसंबर को लुधियाना में राज्य स्तरीय विशाल रैली करने की घोषणा की हुई है जिसे लेकर पंजाब भर के कुक वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस रैली में पंजाब भर से लगभग चालीस हजार कुक वर्कर तथा दफतरी मुलाजम भाग लेगें। इस अवसर पर यूनियन के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर लखविंदर सिंह,गुरदास पुरी,हेमंत शर्मा,सौरभ शर्मा तथा राजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
डेराबस्सी के नगर परिषद कार्यालय में एतराज दायर करते हुए प्रधानों समेत पूर्व पार्षद। फोटो: भास्कर